विधायक भावना बोहरा की बड़ी सौगात: 13 करोड़ के निर्माण का भूमिपूजन, सिंचाई और पेयजल की होगी आपूर्ति

विधायक भावना बोहरा
संजय यादव- कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लगभग 13 करोड़ रुपए के नहर और जलाशय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस सौगात से क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांव में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं पेयजल की आपूर्ति भी होगी। साथ ही वाटर लेवल ऊंचा होगा जिससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।
पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल छीरपानी के आस- पास के तकरीबन 50 गांव के किसानों को सिंचाई और पेयजल की समस्या होती थी। वहीं अब जलाशय निर्माण के लिए भूमिपूजन से यह समस्या दूर हो जाएगी। विधायक भावना बोहरा ने कुल 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के कृषि परियोजनाओं का भूमिपूजन किया है।
कवर्धा- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लगभग 13 करोड़ रुपए के नहर और जलाशय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। @BhawnaBohrabjp #Chhattisgarh @KabirdhamDist pic.twitter.com/LgryqE3szM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 8, 2025
इन निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूज
- 5 करोड़ 88 लाख 50 हजार रु. की लागत से महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य
- नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य
- 2 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य और मुख्य नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य
- 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रु.की लागत से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण
- 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रु. की लागत से ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण

