विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर सियासत: नेता प्रतिपक्ष महंत ने भाजपा पर दुर्भावना का लगाया आरोप, बोले- यह राजनितिक षड्यंत्र का नतीजा

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
मुकेश बैस। जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भाजपा पर दुर्भावना का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे राजनीत से प्रेरित और द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताते हुए है, न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। एक से दो दिन में बालेश्वर साहू के जेल से बाहर होने की बात कही है। विधायक की गिरफ्तारी को षड्यंत्र और दबाव का नतीजा बताया है।
उल्लेखनीय है कि, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में पेश किया गया था। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है।
जांजगीर चाम्पा जिले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भाजपा पर दुर्भावना का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/PvuTRhDfZK
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 11, 2026
किसान ने दर्ज कराई थी FIR
अक्टूबर माह में विधायक श्री साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते धोखाधड़ी करने का है आरोप। किसान ने KCC लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किसान के बैंक खाते से निकाले थे 42 लाख 78 हजार रुपये। साल 2015 से 2020 तक अलग अलग किस्त में पैसे निकाले थे। पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली थी रकम। चाम्पा थाने में विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी। कोर्ट के आदेश से विधायक को पुलिस ने शुक्रवार को विधायक श्री साहू को किया गिरफ्तार।
