MLA अनुज शर्मा मिले लोगों से: बोले- जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारा संकल्प

MLA अनुज शर्मा मिले लोगों से : बोले- जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारा संकल्प
X

लोगों की समस्याएं सुनते MLA अनुज शर्मा 

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

धरसीवां। छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक- दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक अपने विधायक कार्यलय ख़रोरा में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान करने के आदेश दिये।

उन्होंने कहा कि इस जनदर्शन के माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओ का निराकारण किया जाता है। जनदर्शन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना है। आम आदमी को छोटे-छोटे काम के लिए भटकना न पड़े, कर्मचारी-अधिकारी नियम-कानून का अड़ंगा लगाकर जनसामान्य को परेशान न करें। इसकी अब सतत निगरानी की जाएगी। आम आदमी को परेशान कर शासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।


अधिकारियों को दी चेतावनी
उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और अंतिम छोर के व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधित अधिकारी कमर कस लें, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी। विधायक अनुज शर्मा ने अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दशगात्र कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story