वनमंत्री कश्यप ने दी बड़ी सौगात: भानपुरी, सोरगाँव, चेराकुर और छोटे अलनार में 5.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मंत्री केदार कश्यप
X

वनमंत्री केदार कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भानपूरी, सोरगाँव, चेराकुर और छोटेअलनार में 5 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

लीलाधर राठी- सुकमा। प्रदेश के वनमंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। श्री कश्यप ने 5 करोड़ 84 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर इन्हें जनता को समर्पित किया। इन कार्यों के अंतर्गत पुलिया निर्माण, भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट सहित सड़क निर्माण कार्य किये जायेंगे।

श्री कश्यप ने आज छोटे अलनार में ग्राम पंचायत देवड़ा अंतर्गत 09 लाख की लागत से गस्ती डेम सड़क पर 03 मी. पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सोनारपाल में 06 लाख की लागत से ठाकुरपारा में मुन्नी बाई घर के पास 02 मी. पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत तारागांव में 06 लाख की लागत से तारागांव मुख्य मार्ग से तालाब पहुंच मार्ग पर 02 मी. पुलिया निर्माण, 03 लाख की लागत से माता मंदिरपारा में शेड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत बड़ेआमाबाल में 05 लाख की लागत से धवड़ागुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत छोटेआमाबाल में 05 लाख की लागत से मांझीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत चमिया में 05 लाख की लागत से टेमरुगुड़ापारा में कन्हई बघेल घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण एवं ग्राम पंचायत छोटेअलनार में 09 लाख की लागत से सूखा तालाब के पास 03 मी. पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। साथ ही 02.50 लाख रुपए लागत पानी टैंकर वितरण किया।


5 लाख की लागत से कुच्चीगुड़ा में सामुदायिक भवन बनेगा
इसी क्रम में सोरगांव में ग्राम पंचायत बनियागांव अंतर्गत 05 लाख की लागत से कुच्चीगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 05.38 लाख की लागत से कुच्चीगुड़ा में हाईमास्ट लाईट बनियागांव, ग्राम पंचायत केशरपाल में 06 लाख की लागत से उसरीगुड़ा पारा में पटेल घर के पास 02 मी. पुलिया निर्माण कार्य, 05 लाख की लागत से केशरपाल में कृष्णा मंदिर पारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित ग्राम पंचायत सोरगांव अंतर्गत 06 लाख की लागत से नयागुड़ा में नहरू घर के सामने 02 मी. पुलिया निर्माण कार्य एवं 03 लाख की लागत से नयागुड़ापारा में अलेख महिमा मण्डली पारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमिपूजन किया।


यहां भी होंगे निर्माण कार्य
इसी तरह फरसागुड़ा में ग्राम पंचायत भानपुरी अंतर्गत 04.50 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र बड़ेपारा भानपुरी में अहाता निर्माण कार्य 150 मी., 06 लाख की लागत से बिहरिया माता मंदिर के पास 02 मी. पुलिया निर्माण एवं 07.40 लाख की लागत से शिवगुड़ी तालाब के समीप मण्डली भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। चेराकुर में ग्राम पंचायत चेराकुर अंतर्गत 06 लाख की लागत से बड़ेपारा में विजय घर के पास 02 मी. पुलिया निर्माण कार्य एवं 04 करोड़ 64 लाख 98 हजार की लागत से चेराकुर से कोलेबेड़ा मार्ग निर्माण कार्य 4.80 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

ग्राम पंचायत गुमगा अंतर्गत 12 लाख की लागत से मुख्य मार्ग से पत्थरली पारा पहुंच पर पटेल छेडूरा खेत के पास 02 नग 02 मी. पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत मांदलापाल में आवासप्लाट पारा में डोबरी के पास 01 मी. पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उपस्थित जन सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप नें कहा कि मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूँ कि पिछले दो वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर के विकास की दिशा में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। यह सब संभव हुआ है देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं संकल्प से।


आत्मविश्वास, शांति और प्रगति की नई पहचान बना बस्तर
उन्होंने कहा बस्तर, जो कभी विकास की दौड़ में पीछे माना जाता था, आज आत्मविश्वास, शांति और प्रगति की नई पहचान बना रहा है। बीते दो वर्षों में हमने यह सिद्ध किया है कि अगर नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो कोई भी क्षेत्र पीछे नहीं रह सकता। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सड़क, बिजली और संचार— ये विकास की बुनियाद हैं। आज बस्तर के सुदूर अंचलों तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिन गांवों तक कभी पहुँचना कठिन था, आज वहाँ एंबुलेंस, बस और सरकारी सेवाएं आसानी से पहुँच रही हैं।

बिजली और मोबाइल कनेक्टिविटी ने बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में, नए स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और डिजिटल सुविधाएं विकसित की गई हैं। हमारे आदिवासी भाई-बहनों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। आज बस्तर का युवा सिर्फ सपने नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहा है।


स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ : कश्यप
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नए अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों की नियुक्ति और मुफ्त इलाज की योजनाओं ने आम नागरिक को राहत दी है। अब इलाज के लिए मीलों दूर जाना मजबूरी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और पहचान हमारी आत्मा है। भाजपा सरकार ने बस्तर की परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प और संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने का कार्य किया है। बस्तर का नाम आज गर्व से लिया जा रहा है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात— शांति और विश्वास की बहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में बस्तर में विकास और संवाद को प्राथमिकता दी गई। सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में बस्तर विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बनेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story