रामगढ़ में होगा भव्य माता शबरी जन्मोत्सव: राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद, मंत्री राजेश अग्रवाल बने संरक्षक

माता शबरी जन्मोत्सव कार्यक्रम के संरक्षक बने मंत्री राजेश अग्रवाल
X

माता शबरी जन्मोत्सव कार्यक्रम के संरक्षक बने मंत्री राजेश अग्रवाल

सरगुजा रामगढ़ में भव्य माता शबरी जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया है।

आशीष गुप्ता- बतौली/ सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के रामगढ़ में आयोजित होने वाले माता शबरी जन्मोत्सव कार्यक्रम को एक नई पहचान मिलने जा रही है। कार्यक्रम से पहले आपातकालीन मीसाबंदी संघ के स्वयंसेवकों ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को कार्यक्रम का संरक्षक बनने के लिए न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने मंत्री अग्रवाल को जन्मोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर आपातकालीन मीसाबंदी संघ के स्वयंसेवक संभाजीनगर के अवधूत जोशी, स्वयंसेवक संघ के मनीचंद आपट, विष्णु गुप्ता (जिला संयोजक, पर्यावरणसंरक्षणगतिविधि- सरगुजा) और टिकेश्वर यादव (संस्थापक, एकलव्य जन कल्याण समिति) ने मंत्री से भेंट कर रामगढ़ में प्रस्तावित माता शबरी जन्मोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा से अवगत कराया गया।

जन्मोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय स्वरूप- राजेश अग्रवाल
मंत्री राजेश अग्रवाल ने माता शबरी के जीवन, उनकी भक्ति परंपरा, जनजातीय संस्कृति और रामगढ़ की ऐतिहासिक महत्ता को अत्यंत प्रेरणादायी बताया। साथ ही उन्होंने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वरूप देने के लिए सहयोग और संरक्षण प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, माता शबरी का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है।

कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
अग्रवाल ने कहा- माता शबरी की जीवन गाथा को समाज और नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा। इस दौरान सांस्कृतिक, जनजातीय परंपराओं का प्रदर्शन, सामाजिक जागरूकता अभियान और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story