महासमुंद जिले में किसानों ने किया चक्काजाम: ट्रैक्टरों पर धान भरकर सड़क पर जमे, बोले- जब तक धान नहीं ख़रीदा जायेगा उठेंगे नहीं

धरने पर बैठे किसान
राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तेन्दूकोना में किसानों ने चक्काजाम कर दिया है। सत्यापन के बाद भी धान नहीं बेच पाने से परेशान होकर आक्रोशित किसानों ने 30 ट्रैक्टर पर धान लेकर सड़क पर बैठ गए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान रास्ते में ही धरना पर बैठ गए। प्राथमिक कृषि साख समिति राजाडे़रा के सात गांव के लगभग 90 किसानो का धान नहीं बिका है।
मिली जानकारी के अनुसार, 7 गांवों के 90 किसानो का राजाडे़रा सहकारी समिति के किसानों का धान नहीं बिका। जिसके बाद वे ट्रैक्टरों का काफिला लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। रास्ते में पुलिस ने रोका तो बीच सड़क पर ही शुरू धरना हुआ। किसानों कहना है कि, यह आर-पार की जंग है। एक भी बार हमारी धान का टोकन नहीं कटा है और जब तक धान नहीं बिकेगा, तब तक घर नहीं जाएंगे।
महासमुंद जिले में सत्यापन के बाद भी धान नहीं बेच पाने से परेशान होकर आक्रोशित 90 किसान ट्रैक्टर पर धान लेकर सड़क पर बैठ गए। pic.twitter.com/9WiN7AkQHL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 2, 2026
महिला अफसर ने की ग्रामीणों बातचीत
इस पूरे मामले को लेकर महिला अफसर ने कहा कि, उच्च अधिकारियों को इस बारे में समय- समय पर लिखित और व्हाट्सअप के माध्यम से अवगत कराया गया है। जब मेरी बात उच्च कार्यालय से हुई थी तो उन्होंने कहा था कि, लिमिट बढ़ाया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी लिमिट नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में मैं एक बार फिर मेरे द्वारा इसे उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।
