कोरिया में पहली बार सास-बहू सम्मेलन: महिलाओं को मिली सशक्तिकरण और स्वास्थ्य की सीख

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत बैकुंठपुर मानस भवन में पहली बार सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सास-बहू के सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक बिगड़ते रिश्ते में सुधार के साथ सामाजिक आर्थिक राजनीतिक सहित सर्वांगीण विकाश की बात की गई।
जिले के गांव-गांव से सास बहू की जोड़ी आई है। कार्यक्रम में सास बहू से उनकी जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा की गई। सास बहू ने अपने अपने अनुभव साझा किए। स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग की तरफ से किस तरह से खुद को व परिवार को स्वस्थ्य रखा जाए और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
स्वस्थ रहने के बताए गए उपाय
गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म देने व परिवार नियोजन सहित स्वस्थ तन के लिए पोषण आहार और योगा से जुड़ी समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। किस प्रकार विटामिन कैल्सियम सहित अन्य मेडिसिन उपयोग के तरीके बताए गए। दैनिक दिनचर्या में सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं के उपयोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। पौष्टिक आहार में अनाज के पूरक पोषण लेने की समझाइश दी गई। गर्भवती महिलाओं के तबियत बिगड़ने पर सही समय पर ईलाज करने के लिए परिवार के लोगों को जागरूक किया गया। प्रसव किस तरह सुरक्षित करवाया जाए और बच्चों को किस तरह किस समय से स्तनपान करवाया जाय खुलकर जानकारी दी गई।
कोरिया जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सास-बहू सम्मेलन में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी दी गई. @KoreaDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/A3vkDXdJp5
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 26, 2025
समाज में मिलना चाहिए समानता का दर्जा
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस विभाग की तरफ निरीक्षक शीतल सिंदार ने महिलाओं से सुरक्षा संबंधी, महिला क्राइम संबंधित, महिला शोषण, यौन अपराध, कार्य स्थल पर उत्पीड़न,लैगिंग उत्पीड़न मामले में विस्तृत जानकारी दीं। उन्होंने अपील किया महिला, लाज संकोच छोड़कर सामने अपने मामलों को लेकर सामने आए पुलिस आपकी मदद करेंगी। पारिवारिक रूप से जब नारी सशक्त होगी तो समाज का उत्थान होगा। समाज में महिला व पुरुष में विभेद है पुरुष व पुरुष चाइल्ड को प्रायरिटी दी जाती है, यह गलत है। समाज में समानता का दर्जा मिलना चाहिए। यह नीति हम सब को अपनाना चाहिए।
महिलाओं की जिम्मेदारी और भागीदारी के बारे में बताया गया
सास बहु को अपने अपने दायित्व को बखूबी निभा कर घर परिवार चलाने की अपील की है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने परिवार में महिलाओं की जिम्मेदारी व भागीदारी के बारे मे बताया। महिलाओं को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के रूप में आगे बढ़ने की अपील की है। जिले में घरेलू हिंसा रोकने, कुपोषण दर कम करने, महिला बाल विवाह को रोकने, जन्म लेने वाले बच्चों के वजन अधिक हो, शिशु और माता मृत्यु दर कम करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सास बहु सम्मेलन में अपील की। घर में सभी सदस्य तिरंगे थाली भोजन अवश्य करने की बात कही।
सामाजिक एकता के साथ परिवर्तन लाने की दिलाई शपथ
जिले में महिलाओं ने कोरिया मिलेट कैफे से 1.5 करोड़ का टर्न ओवर कर बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुति की हैं। जिले में शासन की योजनाओं के लाभ उठाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने की अपील कि हैं। अंत में कलेक्टर ने नवरात्र के अवसर पर सर्वांगीण विकाश करने व शसक्त होने एकजुट होकर सामाजिक एकता के साथ परिवर्तन लाने की शपथ दिलाई।
