कोरिया में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर होने के बाद फोन लगाते रहे परिजन, लेकिन नहीं पहुंची एम्बुलेंस

बुजुर्ग को खाट से अस्पताल लेकर जाते परिजन
कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बंजारीडांड गांव में एक ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रोहिनथिहाई गांव तक केवल पगडंडी का रास्ता है, जहां किसी भी तरह का वाहन पहुंचना संभव नहीं है।
मजबूर होकर परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर गांव से बाहर मुख्य सड़क तक ले गए। करीब एक किलोमीटर तक मरीज को पैदल खाट पर ले जाया गया। इसके बाद निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कोरिया जिले के बंजारीडांड गांव में एक ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया। लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। pic.twitter.com/sXGPQg73d3
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 2, 2026
इस घटना का वीडियो आया सामने
तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दर्द से कराहता मरीज खाट पर पड़ा रहा और ग्रामीण उसे किसी तरह सड़क तक पहुंचाने में जुटे रहे। यह दृश्य स्वास्थ्य व्यवस्था की असल तस्वीर बयां करता है। यह घटना न सिर्फ एम्बुलेंस सेवा की पोल खोलती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी उजागर करती है।
