बैकुंठपुर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बेहाल: 15 महीने में 9 ई-रिक्शा बने कबाड़, डोर-टू-डोर कचरा अभियान ठप

बैकुंठपुर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बेहाल
X

कबाड़ में पड़े हुए ई-रिक्शा

कोरिया जिले के नगर पालिका में सफाई के लिए खरीदे गए 10 ई-रिक्शा में से 9 खराब पड़े हैं। जिससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रह व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद बैकुठपुर में सफाई अभियान को सुचारू रूप से संचालन करने के मकसद से 10 नग ई रिक्शा की खरीदी की गई। परंतु लगभग 15 माह के अंदर 09 नग ई रिक्शा खराब हो कर पड़ा हुआ है। जो की कुछ महीनों में ये ई रिक्शा कबाड़ में तब्दील हो जाएगा ।

इसी क्रम में सबसे ज्यादा नुकसान नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले रहवासियों का हो रहा है। जिनके घर के आस-पास कचड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है। जिस रिक्शे से सफाई दीदी को डोर टू डोर कचरे को एकत्र कर परिवहन करती हैं, वो ई रिक्शा अब खुद कचरा की तरह एस एल आर एम सेंटर में पड़ा हुआ है। सिर्फ एक ई रिक्शा से पूरे नगर पालिका परिषद की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद बैकुठपुर में डोर टू डोर कचरा इक्कट्ठा करने का अभियान अधर में लटका हुआ है। इस विषय की सत्यता जानने के लिए कोरिया जिला के संवाददाता कमालुद्दीन अंसारी ने जब एस एल आर एम सेंटर में पहुंच कर देखा, तो 9 नग ई रिक्शा वहीं पड़ी हुई थी।


थोड़े प्रयास से ई रिक्शा हो सकता है ठीक
इस मामले को लेकर कोरिया जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि, थोड़े से मरम्मत के अभाव में ये सभी ई रिक्शा यहां पड़े हुए हैं। ये अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है। बैकुठपुर नगर पालिका सफाई और लाइट व्यवस्था में पूरी तरह से अभी फेल हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि, थोड़े से प्रयास में ये ई रिक्शा पूरी तरह से ठीक हो सकता है।


15 दिन अंदर सभी ई रिक्शा हो जाएंगे ठीक
इस विषय में जब नगर पालिका परिषद बैकुठपुर सीएमओ संजय दुबे से पूछा गया। तो उन्होंने इस मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए बताया कि, ये ई रिक्शा 2022 में जो तत्कालीन अधिकारी थे, उनके समय क्रय किया गया था। विगत एक महीने से इन ई रिक्शा के बैटरी में कोई शिकायत आई थी, जिसकी जानकारी विभाग को है। 15 दिन के अंदर सभी ई रिक्शा को ठीक करा लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story