कोरबा में दो तहसीलदारों की पिटाई: ब्यूटी पार्लर गए थे मसाज कराने, बाहर लड़कों से हो गया झगड़ा

कोरबा में दो तहसीलदारों की पिटाई
X

थाना कुसमुंडा कोरबा

कोरबा जिले में आदर्श नगर बस्ती में तहसीलदारों पर हमला हुआ है। आधा दर्जन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में बुधवार की रात हड़कंप मच गया था। दरअसल, दीपका तहसील के पटवारी अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसील के पटवारी अभिजीत राजभानु पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अचानक हमला कर दिया।

बता दें कि, मारपीट में दोनों अधिकारीयों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायल पटवारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़ित अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307), डकैती और अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

अलग-अलग ब्लैक स्कॉर्पियो में ब्यूटी पार्लर पहुंचे अधिकारी
गौरतलब है कि, यह पूरी घटना मंगलवार की रात करीब 9-10 बजे के बीच की है। अमित केरकेटा और अभिजीत राजभानु को त्रिलोक सोनवानी ने बताया था कि, आदर्श नगर में राजेश ब्यूटी पार्लर है। जहां काफी अच्छे से मसाज की जाती है। इस कारण अमित केरकेटा और अभिजीत राजभानु दोनों अलग-अलग ब्लैक स्कॉर्पियो में राजेश ब्यूटी पार्लर संचालक राजेश के पास गए हुए थे।

मारपीट के बाद फरार हुए आरोपी
इस दौरान कुछ युवक आए और स्कॉर्पियो चालक के साथ वियवद करने लगे। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दोनों पर दर्जनों युवकों ने हमला कर दिया और आस-पास हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना तत्काल कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। मारपीट के बाद सभी युवक फरार हो गए। इसी मौके पर कुसमुंडा थाना प्रभावी युवराज सिंह तिवारी तत्काल स्टाफ के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। जहां अधिकारियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के नाम
इस मामले में कुष्मांडा थाना प्रभारी युवराज सिह तिवारी ने बताया कि, घटना के बाद चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में 307, डकैती समेत अन्य धारा लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल, हितेश सारथी है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी आदतन अपराधी हर इसके खिलाफ और भी मामले सामने आ चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story