कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास: धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास : धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश
X

अस्पताल में भर्ती किसान 

कोरबा में एक और किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। धान खरीदी में विलंब के कारण किसान ने जहर सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया।

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक और किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। धान खरीदी में विलंब के कारण किसान ने जहर सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। बैसाखू मरकाम नमक किसान को गंभीर अवस्था में हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार झांझ गांव निवासी वैशाखू मरकाम ने हरदी बाजार तहसील के सामने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सोमवार को भी एक और किसान ने किया था आत्महत्या का प्रयास
उल्लेखनीय है कि, एक दिन पहले धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोरबा सांसद ने किसानों की दशा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, किसान घर में पड़ा रहा धान पर नहीं बेच पाया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है।

कुछ महीने पहले भी एक किसान ने काटा था खुद का गला
पिछले महीने एक किसान मनबोध गांड़ा धान बेचने के लिए कई दिनों से परेशान था। लेकिन धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा था इसी बात से परेशान होकर उसने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के बाग उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story