कोरबा के पास बड़ा सड़क हादसा: देर रात सड़क से नीचे खाई में गिरी कार, बिलासपुर के कांग्रेसी नेता समेत 2 लोगों की मौत, दो घायल

कोरबा के पास बड़ा सड़क हादसा
X

युवा कांग्रेस नेता राहुल राय

कोरबा जिले में भारतमाला निर्माणाधीन NH पर बिलासपुर के युवा कांग्रेस नेता और उनके साथी व्यवसायी की हादसे में मौत हो गई।

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिलासपुर के युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और उनके साथी व्यवसायी ढालू अग्रवाल की मौत हो गई। यह पूरी घटना गुरुवार देर रात उरगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उरगा क्षेत्र, भारतमाला निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में हुआ। जहां रात के अंधेरे में रास्ता भटकने के कारण तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन हाईवे की खाई में जा गिरी और कई बार पलट गई। कार में सवार भोला साहू और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

घायलों की हालत बताई जा रही गंभीर
हादसे से महज 40 मिनट पहले सभी दोस्त बिलासपुर में एक शादी समारोह में अन्य दोस्तों के साथ थे। यह किसी ने नहीं सोचा था कि, ये उनकी आखिरी मुलाकात है। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि, राहुल और विराट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story