सरकारी स्कूल पहुंचे रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष: मूलभूत समस्याओं का लिया जायजा, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

मूलभूत समस्याओं का लिया जायजा, छात्र-छात्राओं से किया संवाद
X

कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए

खरोरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में ग्राम भरूवाडीह कला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद किया। वहां के मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए और उसे निराकरण करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि, यहां के प्राचार्य दिनेश वर्मा ने इस विद्यालय को एक अलग पहचान दी है। यहां साल के 365 दिन स्कूल खुलता है और सुचारू रूप से अध्ययन व अध्यापन कार्य चलता है। यहां उन्होंने अपने निजी व्यय से स्कूल के मरम्मत कार्य, उद्यान, विध्यालय की साज सज्जा करवा एक आर्दश विध्यालय का स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष छगन यादव, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि सेतकुमार बंजारे, छड़ियां सरपंच प्रतिनिधि उगेंद्र देवांगन मौजूद रहे।


धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर देवेश ध्रुव
वहीं 10 दिसंबर को सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के नेतानार और पुसपाल धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की जमीनी हकीकत जानने के लिए किसानों से सीधा संवाद किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना की स्टॉक स्थिति की जांच की गई। टोकन कटिंग की प्रक्रिया और हमाल (मजदूर) व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्रों के संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रयासों पर खुशी जाहिर की।

पारदर्शी तरीके से धान खरीदी के दिए निर्देश
उन्होंने धान खरीदी में लगे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सिर्फ वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी हो और खरीदी के तुरंत बाद नियमानुसार रकबा समर्पण की कार्रवाई पूर्ण की जाए। निरीक्षण के समय एसडीएम छिंदगढ़ पीवी खेस सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story