धान शॉर्टेज मामले में एक्शन: सहकारी विपणन संघ ने कवर्धा के सहायक प्रबंधक को किया सस्पेंड

धान शॉर्टेज मामले में एक्शन : सहकारी विपणन संघ ने कवर्धा के सहायक प्रबंधक को किया सस्पेंड
X

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ

कवर्धा जिले में सामने आए 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले में सहकारी विपणन संघ ने सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया है।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सामने आए 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले को लेकर मीडिया में कथित रूप से गलत व भ्रामक बयान देने पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने कड़ा कदम उठाते हुए सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।

आदेश पत्र के अनुसार, जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय नवापारा (अटल नगर) रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। धान दिमक और चूहे खा गए जैसे बयान मीडिया में आने के बाद यह मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा। बयान को लेकर विपक्ष ने भी सरकार और प्रशासन को घेरा, जिसके बाद जांच और कार्रवाई तेज हुई।


निलंबन अवधि में मिलेगा निर्वाह भत्ता
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनधिकृत बयान से संघ, शासन और जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई। निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी का मुख्यालय जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। धान शॉर्टेज प्रकरण में यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश के विपणन अमले में हड़कंप मचा हुआ है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story