कवर्धा में भक्ति, सौंदर्य और आस्था का संगम: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया हनुमंत वाटिका का लोकार्पण

लोकार्पण करते हुए
संजय यादव- कवर्धा। शहर में भक्ति और सौंदर्य का नया प्रतिक बन चुकी हनुमंत वाटिका का लोकापर्ण रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिविधान से किया। स्वामी करपात्री स्कूल के सामने नगर पालिका ने विकसित यह वाटिका अब कवर्धा शहर का नया आकर्षण बन गई है।
यहां स्थापित 18 फिट ऊंची भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। वाटिका की दीवारों पर रामायण के प्रमुख प्रसंगों केचित्रांकन किए गए हैं। जो आंगतुकों को मर्यादा, भक्ति और पराक्रम का संदेश देते हैं। परिसर में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और सुन्दर पाथवे भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी करपात्री स्कूल के सामने नगर पालिका की हनुमंत वाटिका का लोकार्पण किया। @KabirdhamDist #Chhattisgarh @vijaysharmacg #Hanumanji pic.twitter.com/cRVk79KLSq
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 19, 2025
सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के रूप में किया गया विकसित
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, इस स्थान को पिछली सरकार ने सत्ता के अहंकार का प्रतिक बना दिया था, लेकिन अब इसे जनता के लिए एक सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
31 मार्च 2026 तक शस्त्रधारी नक्सलवाद समाप्त- विजय शर्मा
श्री शर्मा ने आगे कहा कि, बस्तर में 210 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से यह स्पष्ट है कि सरकार और जवानों के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में शांति की दिशा में बड़ी सफलता मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि, 31 मार्च 2026 तक शस्त्रधारी नक्सलवाद समाप्त होगा। जिसके बाद 'हथियार नहीं, विचारों से बात होगी'।
