146 करोड़ की लागत से बनेगा भोरमदेव कॉरिडोर: 1 जनवरी को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह और सीएम साय करेंगे भूमिपूजन

146 करोड़ की लागत से बनेगा भोरमदेव कॉरिडोर : 1 जनवरी को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह और सीएम साय करेंगे भूमिपूजन
X

भोरमदेव कॉरिडोर का होगा भूमिपूजन 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार ने कवर्धा में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, भोरमदेव में परिसर के उन्नयन हेतु स्वदेश दर्शन योजना के तहत 146 करोड़ मिला है।

संजय यादव- कवर्धा। नए साल के पहले दिन कबीरधाम जिले को बहुप्रतीक्षित भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की विशेष उपस्थिति में विशाल एवं भव्य पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। जिसकी तैयारी को लेकर आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही भोरमदेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जाएजा लिया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, भोरमदेव में परिसर के उन्नयन हेतु स्वदेश दर्शन योजना के तहत 146 करोड़ मिला है। जिसमें भोरमदेव का मुख्य परिसर, तालाब, मेला स्थान, मड़वा महल रामचुआ और सरोधा के उन्नयन हेतु लगना है। इसके छोटे कार्य का भूमिपजँ हो चूका है। लेकिन मुख्य कार्य के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम विष्णुदेव साय 1 जनवरी को भूमिपूजन करेंगे।

भव्य पर्यटन कॉरिडोर का होगा विकास
उन्होंने आगे कहा कि, इसके विकसित के लिए प्लान बनाकर जनता को दिखाया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर एवं आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के व्यापक विकास के लिए 146 करोड़ की लागत से इस भव्य पर्यटन कॉरिडोर का विकास होने जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story