गांव में घूम रहे तीन भालू: भोरमदेव अभ्यारण्य से भटक कर गांव पहुंचेने की संभावना, वन विभाग अलर्ट

forest department alert
X

गांव के आसपास जंगल से भटके भालुओं की मूवमेंट

कवर्धा में जंगल से भटके तीन भालू जैतपूरी और रामचुआ गांव के पास दिखे, ग्रामीणों में दहशत फैलने पर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी।

संजय यादव - कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बीती रात एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब जंगल से भटके तीन भालुओं का दल 17वीं बटालियन जैतपूरी और रामचुआ गांव के आसपास देखा गया। भालुओं के एक साथ घूमते दिखने से पूरे क्षेत्र में भय और सतर्कता का माहौल बन गया है।

गांव के पास भालुओं की मौजूदगी से दहशत
भालुओं को रात के समय गांव से थोड़ी दूरी पर घूमते हुए देखा गया। यह पूरा इलाका भोरमदेव अभ्यारण्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए वन्यजीवों की आवाजाही यहां सामान्य रहती है, लेकिन एक साथ तीन भालुओं का गांव के पास पहुंचना ग्रामीणों के लिए डर का कारण बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट, बढ़ाई निगरानी
वन विभाग जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड में आ गया। विभाग ने ग्रामीणों से घरों में सुरक्षित रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने की अपील की है। साथ ही पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


टीम लगी भालुओं को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में
वन विभाग की टीम लगातार भालुओं की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी भालुओं को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस खदेड़ा जाए। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story