स्टोन क्रेशर खदान के खिलाफ आंदोलन: FIR पर भड़के ग्रामीण, सामूहिक जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी

धरने पर बैठे हुई महिलाएं
डेविड साय- कसडोल। छत्तीसगढ़ के कसडोल के ग्राम पंचायत कोट में संचालित आशु स्टोन क्रेशर खदान को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 B पर चक्काजाम कर दिया था। इस चक्काजाम के बाद अब पुलिस ने ग्राम कोट के 23 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर लिया है। शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
आज ग्राम पंचायत कोट में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि, प्रशासन को चक्काजाम की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने हम पर FIR दर्ज कर दिया है। पुलिस के द्वारा दर्ज FIR में 23 लोगों के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि, चक्काजाम 23 लोगों ने नहीं बल्कि पूरे गांव वालों ने किया था। अगर FIR दर्ज ही करना है तो सब पर करें। अन्यथा सभी ग्रामीण जमानत नहीं कराकर सामूहिक जेल भरो आंदोलन करेंगे।
ग्राम पंचायत कोट के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 B पर चक्काजाम किया था। लेकिन पुलिस ने 23 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया। ऐसे में उन्होंने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। pic.twitter.com/K4Vcn6kDVS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 13, 2025
क्रेशर खदान को स्थाई रूप से बंद करने की मांग
ग्रामीणों ने आगे कहा कि, चक्काजाम के बाद प्रशासन ने 10 सितम्बर की शाम को आशु स्टोन क्रेशर खदान को अनियमितता का हवाला देकर आगामी आदेश तक सील तो कर दिया है। लेकिन हमारी मांग है कि, क्रेशर खदान को अस्थाई नहीं, बल्कि स्थाई रूप बंद किया जाए।
ग्राम पंचायत कोट की महिलाओं ने कसडोल पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बलौदाबाजार एसपी कर कार्रवाई की मांग की है। pic.twitter.com/kCbqXbXY0n
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 13, 2025
पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
ग्राम पंचायत कोट की महिलाओं ने कसडोल पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बलौदाबाजार एसपी कर कार्रवाई की मांग की है।
