विदाई समारोह में खतरे का खेल: नाबालिग स्कूल छात्र कार की विंडो और सनरूफ से करते दिखे स्टंट, देखें वायरल Video

Kasdol Atmanand School farewell
X

नाबालिग छात्रों का वायरल कार स्टंट वीडियो

कसडोल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विदाई समारोह के दौरान नाबालिग छात्रों का कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, स्कूल प्रशासन चुप।

डेविड साय - कसडोल। छत्तीसगढ़ के कसडोल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विदाई समारोह के दौरान छात्रों द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में नाबालिग छात्र कार की विंडो, गेट और सनरूफ से बाहर निकलकर तेज रफ्तार में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। घटना ने कसडोल नगर में सुरक्षा और स्कूल की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विदाई समारोह के दौरान हुआ स्टंट
यह वीडियो विदाई समारोह के बाद छात्रों के कसडोल नगर में घूमते समय रिकॉर्ड किया गया। कार में बैठे नाबालिग छात्र बिना किसी सुरक्षा उपाय के, गाड़ी की गति बढ़ाते हुए खतरनाक तरीके से बाहर झुकते और स्टंट करते दिख रहे हैं। उनके इस लापरवाह व्यवहार को आसपास के लोगों ने देखा और वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर फैल गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों में कसडोल और आसपास के क्षेत्रों में यह चर्चा का प्रमुख विषय बन गया। स्थानीय लोगों ने इस हरकत को बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और स्कूल प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

स्कूल प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
वायरल वीडियो के बाद भी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रशासन इस घटना पर मौन है। न अभिभावकों को कोई सूचना दी गई है और न ही किसी कार्रवाई की सार्वजनिक घोषणा हुई है। यह चुप्पी स्थानीय स्तर पर और अधिक आलोचना का कारण बन रही है।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी
कसडोल नगर के लोगों का कहना है कि, स्कूल कार्यक्रमों के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। नाबालिग छात्रों का तेज रफ्तार वाहन में जोखिम भरा स्टंट करना न केवल कानूनन गलत है, बल्कि बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story