कांकेर में शव दफनाने पर बवाल: हजारों की संख्या में एकत्र उग्र भीड़ ने कब्र तोड़ डाला, पुलिसकर्मियों से भी झड़प

कब्र को तोड़ती हुई भीड़
गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफ़नाने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच द्वारा धर्मांतरित पिता के शव को जबरन गांव में दफन करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट की खबर सामने आई है। इस झड़प में पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की खबर है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच के पिता ने धर्मांतरण कर लिया था। उनकी मौत के बाद उन्हें दफना दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और लाश को कब्र से उखाड़ने की बात कहने लगे। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन उग्र भीड़ शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके बाद दोनों तरफ जमकर झड़प और मारपीट हुई। लोगों ने कब्र को भी ध्वस्त कर दिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।
कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफ़नाने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस से झड़प के बीच कब्र को ध्वस्त कर दिया। pic.twitter.com/8xpYxGI2hA
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 17, 2025
बीते महीने भी शव दफनाने को लेकर हुआ बवाल
बीते महीने कांकेर विधायक आशाराम नेताम के गृह ग्राम बेवरती में भी धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला की मौत के बाद गांव का एक परिवार शव दफ़न की तैयारी कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न का विरोध किया। परिवार को ग्रामीणों ने घेरा लिया है।
