सरपंच संघ ने प्रशासन पर अनदेखी के लगाए आरोप: बोले- एक साल से सिर्फ जन्म-मृत्यु प्रणाम पत्र बना रहे, कोई फंड नहीं, कैसे होगा विकास

सरपंच संघ ने प्रशासन पर अनदेखी के लगाए आरोप
X

कलेक्टर ऑफिस पहुंचे सरपंच संघ

कांकेर जिले में सरपंच संघ जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सरपंच संघ ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। चारामा ब्लॉक ने 64 पंचायत के जनप्रतिनिधि मंगलवार जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

चारामा के सरपंच संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्हें सरपंच बने एक साल पूरे हो रहे है। लेकिन पंचायत में विकास कार्यों के लिए कोई फंड नहीं दिया जा रहा है। सीसी सड़क, नाली, शौचालय निर्माण जैसे कामों के लिए भी फंड नहीं दिया जा रहा है। जिससे एक साल से पंचायत सिर्फ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ही बनाने का काम कर रहा है और विकास के कोई कार्य नहीं हो पा रहे है।

विकास कार्य हो रहे प्रभावित
सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि, 64 पंचायतों को मिलने वाली डीएमएफ राशि बंद कर दी गई है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मनरेगा के तहत रोजगार कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग की राशि भी समय पर जारी नहीं की जा रही है।

सरपंच संघ ने अपनी मांगो को पूरा करने की बात कही
कलेक्टर की अनुपस्थि में संघ ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि, जब भी सरपंच संघ कलेक्टर से मिलने पहुंचते है या तो दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है या उनकी अनुपस्थिति होती है। सरपंच संघ ने अपनी मांगो को पूरा करने की बात कही अन्यथा आगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story