ओडिशा बार्डर पर बड़ी मुठभेड़: सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर-डिप्टी कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए

सुरक्षाबल
गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर, धमतरी ओडिशा बार्डर जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। जिला मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर कर दिए गए है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन अभी भी जारी है। लंबे समय के बाद कोतवाली थानाक्षेत्र में नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद धमतरी और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में नक्सलियों की एक टीम की मूवमेंट की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कांकेर से डीआरजी और गरियाबंद से भी पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की थी। सुबह कांकेर डीआरजी के जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है। जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। सूचना के अनुसार इलाके में अभी भी रुक रुक कर फायरिंग हो रही है।
कांकेर, धमतरी ओडिशा बार्डर जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने घटनास्थल से एक महिला दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मारे गए नक्सलियों में 8 लाख का इनामी सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण, 5 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर राजेश ढेर किया गया है। pic.twitter.com/aRe6oISMno
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 28, 2025
एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त सरवन मड़कम उर्फ विश्वनाथ सीता नदी एरिया कमेटी कमांडर, राजेश डिप्टी कमांडर नगरी एरिया कमेटी और बसंती पार्टी मेम्बर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इलाके में 8 से 10 नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना थी। इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है,जवानों की टीम पूरे इलाके की घेराबंदी किए हुए है।
कांकेर, धमतरी ओडिशा बार्डर जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने घटनास्थल से एक महिला दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। pic.twitter.com/cVgsnAaO5e
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 28, 2025
