कांकेर में युवक को उठा ले गया तेंदुआ: गढ़िया पहाड़ में खोजबीन कर रहा वन अमला

कांकेर में युवक को उठा ले गया तेंदुआ : गढ़िया पहाड़ में खोजबीन कर रहा वन अमला
X

File Photo 

कांकेर जिले के मेलाभाटा स्थल से गायब युवक को तेंदुआ ले जाने की खबर सुबह से सोशल मीडिया में वायरल हुई। वन विभाग की टीम गायब युवक की खोजबीन कर रहा है।

कांकेर। शहर के मेलाभाटा स्थल से गायब युवक को तेंदुआ ले जाने की खबर सुबह से सोशल मीडिया में वायरल हुई। वन विभाग भी मौके पर पहुंचा, वहाँ पर दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने वन विभाग को बताया कि एक युवक यहीं पर रहता था, परंतु रात से गायब है। तेंदुआ आता रहता है। शायद तेंदुआ उठाकर ले गया होगा। इस घटना को किसी ने अपने आँखो से नहीं देखा है। सोशल मीडिया में चली खबर के बाद वन विभाग का अमला दोपहर से गढ़िया पहाड़ पर गायब युवक की खोजबीन में डटी रही।

मुहल्लेवासियों ने बताया कि, एक युवक यहीं पर पेड़ के चबूतरा में रहता था। अचानक 15 सितंबर की सुबह से किसी को नहीं दिखाई दिया। युवक के अचानक गायब होने पर मुहल्लेवासियों ने एक दूसरे से पतासाजी किया, परंतु किसी भी तरह की खबर नहीं मिलने पर मुहल्लेवासियों ने आशंका जताया कि रात को कहीं इधर आने वाले तेंदुआ ने उसका शिकार तो नहीं कर लिया।

ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे
कांकेर रेंज के परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि, सोशल मीडिया में वायरल हुई जानकारी के बाद मेलाभाटा में पहुँचा। दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने आशंका जताई, उसी के तहत हमारी टीम दोपहर से अभी तक खोजबीन में लगी रही। संभावित स्थानों पर ट्रैप कैमरा लगाया जा रहा है। तेंदुआ कल आया होगा, तो दुबारा अवश्य आएगा, उसी के बाद सही तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story