कांकेर में नक्सलियों की साजिश नाकाम: सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 5 -5 किलो के 9 IED किए बरामद, कैसे किया डिफ्यूज देखिए VIDEO...

कांकेर में नक्सलियों की साजिश नाकाम : सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 5 -5 किलो के 9 IED किए बरामद, कैसे किया डिफ्यूज देखिए VIDEO...
X

जवानों ने आईईडी किया डिफ्यूज 

कांकेर- नारायणपुर सीमाक्षेत्र से सुरक्षाबलों ने 5 -5 किलो के 9 आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया है। जवानों ने मौके से इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर नारायणपुर सीमाक्षेत्र से सुरक्षाबलों ने 5 -5 किलो के 9 आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया है। जवानों ने मौके से इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य बारूद के सामान भी बरामद किया है। यह मामला छोटे बेटीया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान कांकेर नारायणपुर सीमाक्षेत्र में गस्त के लिए निकले थे। तभी जवानों को आईईडी लगने का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने सर्च किया तो 5 -5 किलो के 9 आईईडी मिली। जिसके बाद जवानों ने सुरक्षित रूप से उसे डिफ्यूज कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ब्लास्ट के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

20 और 30 किलो के दो शक्तिशाली IED बरामद
बीजापुर जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल- 9वीं वाहिनी और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 20 और 30 किलो के दो शक्तिशाली IED बरामद किए गए। IED को लंकापल्ली कच्ची सड़क पर बड़ी वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था, जिसे जवानों ने सतर्कता से नष्ट कर बड़ा हादसा टाल दिया।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story