नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: आंध्र प्रदेश- ओडिशा बार्डर पर भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद, कई घातक हथियार शामिल

आंध्र प्रदेश- ओडिशा बार्डर पर भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद
X

आंध्र प्रदेश- ओडिशा बार्डर पर डंप सामग्री बरामद

सुरक्षाबल के जवानों ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा बार्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। जब्त सामान में आईईडी, बारूद समेत कई घातक हथियार शामिल है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। जवानों ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा बार्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। जिसमें आईईडी, बारूद समेत हथियार बनाने का सामान शामिल है। यह सामान सेलुर और मलकानगिरी के जंगल के बीच जवानों ने बरामद किया है।

वहीं मंगलवार को नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति अपने 61 साथियों के साथ गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वहीं इनके समर्पण के लिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस के सामने नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति 56 हथियार और अपने साथियों के साथ सरेंडर किया।

सीएम फडणवीस के सामने नक्सलियों ने किया था सरेंडर
महाराष्ट्र सरकार ने गढ़चिरौली में समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर नक्सल लीडर सोनू उर्फ भूपति ने अपने 61 साथियों के साथ सीएम देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में सरेंडर कर दिया। बता दें कि, संघर्ष विराम को लेकर सोनू उर्फ भूपति द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद संगठन में दरार पड़ी थी। नक्सल संगठन ने सोनू और उनके साथियों से हथियार छीनने के लिए PLGA को निर्देश दिए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story