खेत में रखे पुआल में जलकर युवक की मौत: हिसाब-किताब करने गया था गोदाम, जांच में जुटी पुलिस

अजय सुर्यवंशी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पूरन तालाब के पास शुक्रवार देर रात खेत में रखे पुआल में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने पहले कीटनाशक जहर का सेवन किया और उसके बाद आग में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान समसुल्हक खान (50 वर्ष) निवासी बिलाईटांगर, पत्थलगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, समसुल्हक खान रोजाना की तरह प्लास्टिक का सामान लेकर बाजार-हाट में दुकान लगाते थे। शुक्रवार की शाम वे घर से यह कहकर निकले थे कि वे प्रकाश सिंह के गोदाम में हिसाब कराने जा रहे हैं। इस दौरान वे अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
जशपुर जिले के पूरन तालाब के पास खेत में रखे पुआल में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है. @JashpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/lMp82C3HPS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 10, 2026
खेत के पास खड़ी मिली टीवीएस एक्सएल
प्रकाश सिंह से संपर्क करने पर बताया गया कि, हिसाब हो चुका था और समसुल्हक खान वहां से निकल चुके थे, लेकिन उनकी हिसाब की डायरी और झोला गोदाम में ही छूट गया था। इसी बीच जशपुर रोड स्थित पूरन तालाब के पास मछली बाजार के नजदीक खेत में उनकी लूना टीवीएस एक्सएल खड़ी मिली। आसपास खोजबीन करने पर खेत में रखे पुआल में आग लगी दिखाई दी। पास जाकर देखने पर समसुल्हक खान पुआल में जले हुए अवस्था में मिले, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में आग से जलने को मृत्यु का कारण बताया
पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव लेकर पहुंचे थे। सूचना पर थाना पत्थलगांव में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग से जलने को मृत्यु का कारण बताया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि, मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पूर्व में किसी तरह का कोई विवाद नहीं थी
परिजनों का कहना है कि, पूर्व में किसी तरह का कोई विवाद या दुश्मनी नही थी। अचानक ऐसा कदम उठाया गया समझ से पड़े है। बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने बताया कि, एक व्यक्ति का ब्रोथ डेथ शव को लाया गया। पुलिस जांच कर रही है। वही डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
