गो तस्करों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा: एक ही दिन में 11 गोवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया, चार गिरफ्तार

गो तस्करों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा : एक ही दिन में 11 गोवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया, चार गिरफ्तार
X

चार गो तस्कर गिरफ्तार

जशुपर जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में गौ तस्करी करने वाले चार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

खुर्शीद कुरैशी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशुपर जिले की पुलिस लगातार गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से कुल 11 नग गौ वंशों को छुड़ दिया गया। साथ ही तस्करों के कब्जे से दो पिकअप वाहन जप्त किया गया है। मामला सिटी कोतावाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, 5 अक्टुबर को दो युवक एक पिकअप वाहन में सवार होकर 3 नग गाय को भरकर झारखंड की ओर ले जाने की तैयारी कर रहे है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम गम्हरिया जाकर देखा, तो पाया कि, वहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़ा था, जो कि पीछे की ओर से त्रिपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने पिकअप में बैठे दो लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम इमरान मोहम्मद,अयान अहमद बताया।

गायों को खरीदकर झारखंड ले जा रहे थे
पुलिस ने जब संदिग्ध पिकअप वाहन में पीछे लगे त्रिपाल को हटाकर देखा तो पाया कि, उसमें तीन गायो को स्स्सी से बांधकर कर रखा गया था। पुलिस ने जब दोनों संदिग्ध लोगों को इस संबंध में जानकारी, दस्तावेज की मांग की, लेकिन उनके पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने तीन गाय, वाहन को जप्त कर लिया गया। दोनों तस्करों ने बताया कि, गम्हरिया स्थित पेट्रोले पंप के पीछे एक व्यक्ति से गायों को खरीदे थे और वह झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।

दो तस्कर गिरफ्तार, 8 गाय बरमाद
वहीं पुलिस को एक और सूचना मिली कि, दो तस्कर 8 गायों को लेकर पिकअप वाहन में कुनकुरी की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने ग्राम गम्हरिया के धान मंडी के पास नाकेबंदी की गई। इसी दौरान 3 बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन कुनकुरी की ओर से आता दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रोककर उनमें बैठे दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ की पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने अपना नाम सरवर खान, सरफृ खान बताया। जब पिकअप वाहन की तलाशी ली तब उसमें 8 गायों को ठूंस-ठूंस, एक ही वाहन में भर दिए थे। दो संदिग्ध लोगों से घटना संबध जानकारी और दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिख पाए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया। उनके पास वाहन, 8 गायों को बरामद किया गया।

दोनों मामले गिरफ्तार आरोपी तस्कर के नाम

  1. इमरान मोहम्मद, उम्र 23वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हार टोली, गुमला (झारखंड)।
  2. अयान अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पंजाबी गली, गुमला ( झारखंड)।
  3. सरवर खान उम्र 27 वर्ष, निवासी बरवेननगर , थाना चौनपुर, जिला गुमला (झारखंड)।
  4. सरफु खान उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर(छ. ग)।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story