वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस: चाट के ठेले में पहुंचाया गया हॉस्पिटल, जशपुर जिला चिकित्सालय पर उठ रहे गंभीर सवाल

वृद्धा की तबियत बिगड़ने पर नहीं मिली एंबुलेंस
X

ठेले में बिठाकर अस्पताल ले जाते हुए

जशपुर जिले में बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ने पर चाट के ठेले में बिठाकर अस्पताल लाया गया। जिला चिकित्सालय की व्यवस्था ढीली नजर आई।

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस नहीं मिली। हैरान करने वाली बात यह है कि, एंबुलेंस नहीं मिलने पर बुजुर्ग महिला को चाट के ठेले में हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिला मुख्यालय जशपुर का है। जहां बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ने पर चाट के ठेले में बिठाकर अस्पताल लाया गया। आपको बता दें कि, बुजुर्ग महिला का इस दुनिया में कोई नहीं हैं। जिनकी तबियत बिगड़ने पर कुछ लड़कों ने ठेले के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

जशपुर जिला चिकित्सालय की व्यवस्था ठप
लोगों ने बताया कि, 108 नंबर पर एम्बुलेंस पर लगातार कॉल करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। जब भी कोई कॉल उठाया, तो कहता कि, इधर कॉल करें-उधर कॉल करें। कुछ ने तो कह दिया कि, एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं हैं। इस मामले के उजागर होने से जशपुर के स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि, जिला चिकित्सालय की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story