MLA रायमुनि भगत कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठीं: अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग के बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

MLA रायमुनि भगत कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठीं : अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग के बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
X

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

अवैध निर्माण के खिलाफ विधायक रायमुनि भगत कड़ाके की ठंड में सड़क पर धरने पर बैठ गईं थीं। जिसके बाद आज प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर किया।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ विधायक रायमुनि भगत कड़ाके की ठंड में सड़क पर धरने पर बैठ गईं थीं। शनिवार को प्रशासन अपने दल- बल के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना से नाराज़ विधायक ने साफ कहा था कि, जब तक अवैध निर्माण नहीं टूटेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विधायक के सख्त रुख का असर दिखा और आज प्रशासन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्टे ऑर्डर होने के बाद भी दबंग करवा रहे थे अवैध निर्माण
दरसअल, कोर्ट के द्वारा स्टे ऑर्डर होने के बाद भी दबंग वहां पर निर्माण कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक रायमुनि भगत अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं। जहां कड़ाके की ठंड में वे धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद शनिवार को प्रशासन अपने दल- बल के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story