नर्सरी से जलाऊ लकड़ी लाने पर विवाद: चार लोगों ने मिलकर एक की ली जान, चारों गिरफ्तार

नर्सरी से जलाऊ लकड़ी लाने पर विवाद: चार लोगों ने मिलकर एक की ली जान, चारों गिरफ्तार
X

चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले में स्थित जोराडोल नर्सरी के जंगल से जलाऊ लकड़ी लाने की बात को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अजय सूर्यवंशी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित जोराडोल नर्सरी के जंगल से एक व्यक्ति लकड़ी ले आता है। इसी जलाऊ लकड़ी को लाने की बात को लेकर चार लोगों ने उनसे विवाद करते हुए मारपीट कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव पुलिस को शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से सूचना मिली कि, ग्राम जोराडोल निवासी इंदबल मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी सुनोबाई ने बताया कि, 18 अक्टूबर को गांव के ही हृदन उर्फ हिरदन साय, डोमन साय मांझी और अशोक मांझी ने जंगल से लकड़ी काटने की बात पर मेरे पति से विवाद कर मारपीट की थी। अगले दिन 19 अक्टूबर को नईहर साय ने भी इसी बात पर लकड़ी की लाठी से उसके पति पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल इंदबल मांझी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म
वहीं पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी भी जब्त कर ली है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story