अवैध धान परिवहन का नया पैटर्न: प्लास्टिक टब बेचने के बहाने करवा रहे पार, UP- MP का गैंग सक्रीय

अवैध धान परिवहन का नया पैटर्न : प्लास्टिक टब बेचने के बहाने करवा रहे पार, UP- MP का गैंग सक्रीय
X

प्लास्टिक टब के बहाने कर रहे परिवहन 

जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 8-10 युवक प्लास्टिक के टब बेचने के बहाने रोज लगभग 300 किलो धान जिले में पहुँचा रहे हैं।

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में अवैध धान परिवहन का एक नया नेटवर्क तेजी से सक्रिय हो गया है। पुलिस- प्रशासन की सख्ती के बाद बिचौलियों ने तरीका और मार्ग बदलते हुए अब झारखंड से धान लाने बाइक सवार युवकों की टीम तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 8-10 युवक प्लास्टिक के टब बेचने के बहाने रोज लगभग 300 किलो धान जिले में पहुँचा रहे हैं।

इन युवकों ने पहले टब की नगद बिक्री करते थे, लेकिन बिचौलियों के संपर्क में आने के बाद अब छोटे टब के बदले 10 किलो और बड़े टब के बदले 15 किलो धान लेना शुरू कर दिया है। प्रति टब 50–100 रुपये अतिरिक्त कमाई होने से टीम ने पूरी तरह नगद बिक्री बंद कर दी है। धान परिवहन के लिए कुटमाकछार, लुलकीडीह, दपकला, बांधाटोली, तपकरा, सिंगीबहार होते हुए कुंजारा तक नए कच्चे मार्ग चुने गए हैं। ताकि, पुलिस की नजरों से बचा जा सके। उपरकछार में हाल ही में चेकिंग के दौरान इन्हें रोका भी गया था, लेकिन जीविका का साधन बताकर छोड़ दिया गया। बाद में पता चला कि ये युवक UP–MP के हैं और अब पूरी तरह बिचौलियों के नेटवर्क में शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस नए तंत्र पर तुरंत रोक नहीं लगी तो सरकारी धान खरीदी व्यवस्था को नुकसान होगा।

पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा है कि जशपुर जिला झारखंड व उड़ीसा से घिरे होने के कारण बिचौलियों लगातार सक्रिय है। जिसको धर पकड़ के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम भी सक्रिय है उनके मंसूबे पर पानी फेरा जा रहा है। जिले में अवैध धान रोकने 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं और अब तक 3 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया जा चुका है। पुलिस व प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story