अवैध परिवहन पर एक्शन: प्रशासन ने पांच ठिकानों पर दी दबिश, 1000 क्विंटल धान छोड़कर भागे तस्कर

अवैध परिवहन पर एक्शन : प्रशासन ने पांच ठिकानों पर दी दबिश, 1000 क्विंटल धान छोड़कर भागे तस्कर
X

अवैध धान जब्त

जशपुर जिले के पत्थलगांव अनुविभाग अंतर्गत 5 ठिकानों पर दबिश देकर लगभग एक हजार क्विंटक धान जब्त कर वाहन समेत थाने में सुपुर्द किया गया।

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है, ऐसे में धान तस्कर सक्रिय हो गए है। जशपुर जिले का सीमा पड़ोसी राज्य झारखंड और ओड़िसा से लगे होने से धान तस्कर अवैध धान का परिवहन कर जिले में भंडारण कर रहे है। पड़ोसी राज्य में धान की कीमत कम मिलने की वजह से धान तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध धान का परिवहन कर रहे है।

जिले में अवैध धान का परिवहन रोकने के लिए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। जो लगातार अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही कर रहे है। उड़नदस्ता टीम द्वारा आज पत्थलगांव अनुविभाग अंतर्गत 5 ठिकानों पर दबिश देकर लगभग एक हजार क्विंटक धान जब्त कर वाहन समेत थाने में सुपुर्द किया गया।

1000 क्विंटल अवैध धान जब्त
पड़ोसी राज्य उड़ीसा सीमा से लगे कोतबा और सुरंगपानी क्षेत्र में धान तस्करी पर पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने लगातार एक के बाद एक पांच ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल लगभग 1000 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि एक पिकअप वाहन को थाने के सुपुर्द किया गया। टीम में एसडीएम के साथ खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान और मंडी उपनिरीक्षक जगदीश सोनी शामिल रहे। छापों के दौरान कोतबा के अभिषेक शर्मा, सुरंगपानी के नरेश अग्रवाल और अमन गुप्ता के गोदामों से 740 क्विंटल धान बरामद किया गया।

धान गोदाम को प्रशासन ने किया सील
इस कारवाई में एक पिकअप भी जब्ती कर थाने के सुपुर्द किया गया है। वहीं जय भोले ट्रेडर्स संचालक बसंत गुप्ता का गोदाम संदिग्ध पाए जाने पर सील किया गया। ग्राम मुड़ाबहला के मेवा राम डनसेना के गोदाम से 340 बोरी धान जब्त कर सिल किया गया। लगातार कार्रवाई से धान तस्करों में भारी हड़कंप मचा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story