जशपुर को सीएम की बड़ी सौगात: गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 4 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगी 5 किमी सड़क

जशपुर को सीएम की बड़ी  सौगात : गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी,  4 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगी 5 किमी सड़क
X

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गड़ेरटोली से जमुंडा- कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

खुर्शीद कुरैशी - जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गड़ेरटोली से जमुंडा- कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहा है।

सड़क की स्वीकृति मिलने से कांसाबेल तहसील के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि, खराब सड़क के कारण वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। अब सड़क निर्माण से ग्रामीणों का जीवन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

जनकल्याण और समावेशी विकास की सोच को दर्शाती
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की यह सौगात जनकल्याण और समावेशी विकास की सोच को दर्शाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story