डकैती की कोशिश में पांच गिरफ्तार: शटर तोड़ रहे थे तभी पहुंच गई पेट्रोलिंग पार्टी, इनमें एक NSUI नेता भी, बंदूक भी बरामद

डकैती की कोशिश में पांच गिरफ्तार : शटर तोड़ रहे थे तभी पहुंच गई पेट्रोलिंग पार्टी, इनमें एक NSUI नेता भी, बंदूक भी बरामद
X

पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी 

जांजगीर में डकैती का प्रयास करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में NSUI का छात्र नेता जितेंद्र दिनकर भी शामिल है।

जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले में डकैती का प्रयास करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पेण्ड्री रोड में दुकान का शटर तोड़ रहे थे। आरोपियों के पास से 1 पिस्टल और 5 कारतूस के साथ चाकू और सब्बल भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में NSUI का छात्र नेता जितेंद्र दिनकर भी शामिल है। यह मामला जांजगीर सिटी कोतवाली का है। इस मामले पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अग्रवाल ने 5 अक्टूबर की रात 2 बजे दुकान के शटर तोड़ने की आवाज आई। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ घर के बाहर जाकर देखा तो तीन नकाबपोश व्यक्ति दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। बाप- बेटे को देखकर तीनों भाग गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा।

पिस्टल- कारतूस सहित कई समान बरामद
आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें हथियार बेचने वाले उनके दो साथियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक नग पिस्टल, पांच नग कारतूस, एक नग चाकू, एक नग मोबाइल, दो नग सब्बल, दो नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज 6 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

BJP बोली- अपराधियों का गिरोह बन गई है कांग्रेस
इस मामले पर BJP प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि, छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाओं में कांग्रेस की मौजूदगी होती है। सरगुजा, बस्तर या जांजगीर- चांपा का मामला इसका उदाहरण है। जांजगीर में डकैती का प्रयास हुआ और 5 आरोपी पकड़े गए। जिसमें से एक जितेन्द्र दिनकर NSUI का नेता है। चोरी और डकैती में कांग्रेस नेता का नाम शामिल है। कांग्रेस चड्डी बनियान गिरोह की तरह अपराधियों का गिरोह बन गई है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
1. मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम लक्की डेयरी के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा।

2. चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला।

3. हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला।

4. जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर।

5. तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story