जगदलपुर में होगा सूत्र सम्मान 2025 का भव्य आयोजन: साहित्यिक सुरों से गूंजेगा बस्तर, युवा कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा होंगे सम्मानित

फाइल फोटो
अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर की सांस्कृतिक राजधानी जगदलपुर में 25 अक्टूबर 2025 को साहित्य और कविताओं की मधुर गूंज सुनाई देगी। 'सूत्र जगदलपुर एवं ककसाड़ कोंडागांव' के संयुक्त तत्वावधान में ठा. पूरन सिंह स्मृति 'सूत्र सम्मान 2025' आयोजित किया जा है। सूत्र सम्मान का यह कार्यक्रम पिछले 27 वर्षों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी यह बस्तर में साहित्यिक उत्सव का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स में प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह (जगदलपुर) और नंदन (रायपुर) सयुंक्त रूप से करेंगे। ठा. पूरन सिंह स्मृति 'सूत्र सम्मान 2025' इस वर्ष का प्रतिष्ठित युवा कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान उनके साहित्यिक योगदान पर विशेष आलेखों का पाठन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम और अतिथियों की समय सारिणी
इस कार्यक्रम में हिमांशु शेखर झा (जगदलपुर), अजय चंद्रवंशी (कवर्धा), मुरली मनोहर सिंह (बिलासपुर), सुषमा झा (जगदलपुर) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पहला सत्र प्रातः 11:30 बजे मुख्य अतिथि भालचंद्र जोशी, प्रसिद्ध कथाकार एवं सलाहकार संपादक, आज की जनधारा, नई दिल्ली होंगे। जबकि, अध्यक्षता जयप्रकाश, आलोचक, राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अमृता बेरा, लेखिका एवं अनुवादक, नई दिल्ली, सुभाष मिश्र, लेखक- चिंतक रायपुर सम्मिलित होंगे। जबकि, द्वितीय सत्र में विमोचन और काव्य पाठ दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले दूसरे सत्र में निम्नलिखित कवियों की नव प्रकाशित कृतियों का विमोचन होगा।
हिंदी कविताओं का किया जाएगा पाठ
जिसमें भानुप्रकाश रघुवंशी (अशोकनगर), हरगोविंद पुरी (अशोकनगर), पद्मनाभ मिश्र (नई दिल्ली), विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (मनेन्द्रगढ़), सुभाष पांडेय (जगदलपुर) इसके बाद लोकबोली और हिंदी कविता का काव्य पाठ होगा। जिसमें बस्तर और छत्तीसगढ़ के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि संजय अलंग,कवि एवं इतिहासकार, रायपुर अध्यक्षता करेंगे डॉ.राजाराम त्रिपाठी, कवि-लेखक,संपादक ककसाड़ एवं प्रगतिशील कृषक, कोंडागांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर सक्सेना, कवि-लेखक एवं संपादक, भोपाल सम्मिलित होंगे।
साहित्यप्रेमियों को दिया आमंत्रण
सूत्र परिवार विजय सिंह की ओर से सभी साहित्यप्रेमियों को इस आयोजन में सादर आमंत्रण दिया गया है। यह कार्यक्रम बस्तर की साहित्यिक परंपरा और युवा रचनाकारों के सम्मान का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है।
