सांसद कश्यप ने किया 'सरदार 150 यूनिटी मार्च' का ऐलान': बोले- रियासतें सरदार ने जोड़ीं, बस्तर से उठेगी एकता की मशाल

सांसद कश्यप ने किया सरदार 150 यूनिटी मार्च का ऐलान : बोले- रियासतें सरदार ने जोड़ीं, बस्तर से उठेगी एकता की मशाल
X

 सांसद महेश कश्यप 

सांसद महेश कश्यप ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में 'सरदार 150 यूनिटी मार्च' का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, यह राष्ट्र चेतना जगाने का अभियान है।

अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में 'सरदार 150 यूनिटी मार्च' का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, यह केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना जगाने का अभियान है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ की शुरुआत की गई है। बस्तर में यह अभियान 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जोर-शोर से चलेगा।जैसे लौहपुरुष सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया था, वैसे ही हम बस्तर के गांव-गांव,गली-गली में दिलों को जोड़ने निकलेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, यह यात्रा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम होगी। बस्तर के हर जिले में योग शिविर, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और नशामुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। माय भारत पोर्टल, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवक, स्कूल-कॉलेजों के छात्र और समाज के हर तबके के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। युवाओं के लिए रील, निबंध और यंग लीडर्स प्रोग्राम जैसी प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

सरदार ने नक्शे पर भारत को जोड़ा
उन्होंने कहा कि दीवाली की रौनक भले खत्म हो गई हो, लेकिन यूनिटी मार्च बस्तर में एक नई ऊर्जा और उत्सव का माहौल लेकर आएगा। सड़कों पर रंगोली, स्वागत द्वार और उमंग से भरे युवा ही इस आंदोलन का चेहरा होंगे। सांसद ने बताया कि 26 नवंबर, संविधान दिवस को बस्तर के चयनित युवा प्रतिनिधि गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 152 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा करेंगे। कश्यप ने कहा कि, सरदार ने नक्शे पर भारत को जोड़ा था, अब हम आत्माओं में भारत को जोड़ेंगे।

6- 20 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा
सांसद महेश कश्यप ने बताया यूनिटी मार्च (एकता यात्रा)बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के जांगवा से 6 अक्टूबर को निकलेगी। गीदम,कारली(रात्रि विश्राम) दूसरे दिन चितालंका दंतेवाड़ा में समापन होगा। 8 अक्टूबर को सुकमा जिले के रामाराम स्थित चिटनिस मन्दिर से प्रारम्भ होकर,बोरगुड़ा,गोंगला होते हुए सुकमा में सम्पन्न होगा। 18 अक्टूबर को बीजापुर जिले के नैमेड से प्रारम्भ होकर दुगेली,मुसालूर,रेंगानार,धनोरा चौक से कोटापाल में समापन होगा। 19 अक्टूबर को बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लाक के कोर्टा से यात्रा प्रारंभ होगा।

इन स्थानों से होती हुई निकलेगी यात्रा
यहां से नलपावन्द, पीथमपुर, बजावण्ड, तारापुर, बनियागांव, पाइकपाल, उलनार (रात्रि विश्राम) दूसरे दिन 20 अक्टूबर को उलनार से करीतगांव, कोहकापाल, कुरुषपाल, मालगांव, इरिकपाल, धोबिगुड़ा होते जगदलपुर राजा रुद्रप्रताप टाउन क्लब प्रांगण में सम्पन्न होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story