MLA लखेश्वर बघेल की पत्नी अस्पताल में भर्ती: मां की मौत के बाद मानसिक तनाव में थी, नस काटकर दी जान देने की कोशिश

MLA लखेश्वर बघेल की पत्नी अस्पताल में भर्ती : हाथ और गले में आईं गंभीर चोटें, जांच में जुटी पुलिस
X

MLA लखेश्वर बघेल की पत्नी अस्पताल में भर्ती

विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी को घायल अवस्था में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर किसी भी तरह की जानकारी पुलिस द्वारा साझा नहीं की गई है।

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी को घायल अवस्था में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, सुमित्रा बघेल अपनी माता की मृत्यु के बाद पिछले कुछ दिनों से स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने स्वयं को चोटिल किया है। उनका उपचार जारी है। इस घटना को लेकर किसी भी तरह की जानकारी पुलिस द्वारा साझा नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी को सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें ICU में भर्ती किया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि, अस्पताल पहुंचने पर जब नर्सों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं।

अस्पताल में पुलिसबल तैनात
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला- अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story