मंत्री केदार कश्यप को मातृशोक: मनकी देवी का निधन, गृह ग्राम फरसागुड़ा में होगा अंतिम संस्कार

मंत्री केदार कश्यप को मातृशोक
X

मनकी देवी कश्यप

बस्तर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का निधन। 21 दिसंबर 2025 को भानपुरी फरसागुड़ा में अंतिम संस्कार होगा।

जगदलपुर। बस्तर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं मंत्री केदार कश्यप की माता, कश्यप परिवार की वरिष्ठ सदस्य मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बस्तर अंचल सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सामाजिक, राजनितिक और पारिवारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनकी देवी कश्यप का अंत्येष्टि कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर, दोपहर 12 बजे ग्राम भानपुरी फरसागुड़ा, बस्तर में संपन्न होगा। इससे पूर्व, सुबह 10 बजे तक उनके वर्तमान निवास भानपुरी फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

क्षेत्र में शोक की लहर
बता दें कि, मनकी देवी कश्यप अपने सरल स्वभाव, स्नेहशीलता और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से कश्यप परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है। इस दुःखद घड़ी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कश्यप परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है।

सीएम साय ने जताया गहरा शोक
वहीं इस दुःखद अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि, मनकी देवी कश्यप का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

कश्यप परिवार को दी संवेदनाएं
इस कठिन समय में केदार कश्यप और उनके समस्त परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आमजन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कश्यप परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story