लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता : विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू
X

पतंगबाजी प्रतियोगिता

मकर संक्रांति पर जगदलपुर के लामनी पार्क के एडवेंचर पार्क में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। मकर संक्रांति पर रंग बिरंगे पतंग उड़ाने और एक दूसरे की पतंग मांझे से काटने की प्रतियोगिता देखते ही बनती है। नई पीढ़ी में वीडिओ गेम और समय के साथ यह चलन कम हो गया। लामनी पार्क के एडवेंचर पार्क में फिर से इस परम्परा को जीवंत किया जा रहा है।

मकर संक्रांति के दिन यहां बस्तर वन मण्डल की ओर से प्रकृति, कला और रंगों की उड़ान समेत पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेता को दस हजार रुपए का पुरुष्कार दिया जाएगा। साथ ही आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

डीएफओ ने दी जानकारी
डीएफओ उत्तम गुप्ता ने बताया कि पर्यटन व मनोरंजन को प्रोत्साहित करने उक्त प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन पार्क प्रभारी से करवा सकते हैं।

मकर संक्रांति पर बस्तर में पतंगबाजी का होता है उत्साह
मकर संक्रांति पर बस्तर में भी पतंगबाजी का उत्साह रहता है। जहाँ लोग सूर्य के उत्तरायण होने का जश्न मनाने के लिए रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते हैं। हालांकि यह उत्साह गुजरात या जयपुर जितना व्यापक नहीं होता। स्थानीय लोग पारंपरिक उत्सवों के साथ सूर्य की ऊर्जा और नए साल की शुरुआत का स्वागत करते हैं। लेकिन प्रशासन और जागरूक लोग चाइनीज मांझे के बजाय सुरक्षित मांझे के उपयोग पर जोर देते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story