जगदलपुर को मिली सौगात: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 66.25 लाख के विकास कार्यों किया शुभारंभ

जगदलपुर को मिली सौगात : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 66.25 लाख के विकास कार्यों किया शुभारंभ
X

भूमिपूजन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 66.25 लाख रुपए की विकास सौगात प्रदान की। मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण और शहर के दो प्रमुख स्थानों का भूमिपूजन किया।

अनिल सामंत- जगदलपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रविवार को 66.25 लाख रुपए की विकास सौगात प्रदान की। उन्होंने मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण और शहर के दो प्रमुख स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मावली माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विधायक देव, महापौर संजय पांडे और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य आरंभ किया गया। इसी क्रम में शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सिरहासार के सामने 31.25 लाख तथा दामोदर पेट्रोल पंप के पीछे 25 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

मावली माता मंदिर प्रांगण में संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में 162 देवगुड़ी, माता गुड़ी एवं मंदिरों में उन्नयन व विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। आपदा प्रबंधन मद से प्रारंभ किए गए, पुलिया निर्माण कार्यों से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी। महापौर संजय पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जगदलपुर में विकास नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जनमानस की मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।


रथ निर्माण करने वालों की पहली बार ली गई सुध
इस पूरे कार्यक्रम का फोकस दशहरा महापर्व के दौरान तीन मंजिला काष्ठ का रथ निर्माण करने वाले परम्परागत कारीगरों का पहली बार किसी विधायक द्वारा सम्मान किया जाना रहा। विधायक के ज्येष्ठ भ्राता कुमार जयदेव के पहल पर उनके कनिष्ठ भ्राता और विधायक किरण सिंहदेव ने कारीगरों को साल श्रीफल और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही मावली माता मंदिर के पुजारी एवं समाज के प्रमुखजनों का सम्मान किया गया। मंच संचालन कर रहे योगेश ठाकुर ने बताया कि विधायक देव के नेतृत्व में बस्तर दशहरा, गोंचा महापर्व, फागुन मंडई, भूमिगत विद्युत लाइन, चित्रकूट महोत्सव सहित कई पारंपरिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास कार्य अनवरत जारी हैं।

निर्माण कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को करेंगे मजबूत
मावली माता मंदिर में विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सिरहासार के सामने 31.25 लाख रुपए और दामोदर पेट्रोल पंप के पीछे 25 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कुल 66.25 लाख की लागत से किए जा रहे ये निर्माण कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे और नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे।


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे, संग्राम सिंह, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद कुबेर देवांगन, आलोक अवस्थी, उर्मिला यादव, गायत्री बधेल, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, विद्याशरण तिवारी, पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी, प्रेमानंद ठाकुर, अभय दीक्षित, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, विक्रम सिंह ठाकुर तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story