बस्तर में आकर्षण का एक और केंद्र: जल्द ही रहस्यमयी ग्रीन गुफा को भीतर से देख सकेंगे पर्यटक

बस्तर में आकर्षण का एक और केंद्र : जल्द ही हस्यमयी ग्रीन गुफा को भीतर से देख सकेंगे पर्यटक
X

रहस्यमयी ग्रीन गुफा

बस्तर में हाल ही में खोजी गई रहस्यमयी ग्रीन गुफा पर्यटकों के लिए जल्द खुलने वाली है। देशी, विदेशी पर्यटक शीघ्र ही ग्रीन गुफा का कर दीदार सकेंगे।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। बस्तर में हाल ही में खोजी गई रहस्यमयी ग्रीन गुफा पर्यटकों के लिए जल्द खुलने वाली है। हरी चमकदार परत, लाइकेन से ढके स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स के लिए प्रसिद्ध है और यह खोज बस्तर के पर्यटन को नई पहचान देगी।

यह गुफा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कुटुमसर गुफा के पास स्थित है और वन विभाग द्वारा इसके पहुंच मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था के बाद इसे पर्यटन मानचित्र पर शामिल किया जाएगा। जहां लोग इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे का दीदार कर सकेंगे। चूना-पत्थर की दुर्लभ संरचनाएं (स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स) लाइकेन (काई) से ढकी हरी परत, जो प्रकाश पड़ने पर अलौकिक आभा बिखेरती है।


सीढ़ी एवं पाथ-वे का किया जा रहा निर्माण
वन विभाग द्वारा पहुंच मार्ग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यह गुफा बस्तर की प्राकृतिक विरासत को और समृद्ध करेगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी। पर्यटकों को गुफा के अंदर जाने के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सीढ़ी एवं पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पर्यटक आसानी से गुफा के अंदर घुस कर हरी चमकदार परत, लाइकेन से ढके स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स देख पाएंगे।

छ महीनों में 37782 पर्यटक पहुंचे
राष्ट्रीय उद्यान में प्रबंधन से मिले आंकड़ों के अनुसार कांगेर घाटी में छह महीनों में 37782 पर्यटक पहुंचे। वहीं 5 वर्षों में सबसे अधिक 4 लाख 56 हजार 832 पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें देशी, विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

26 जनवरी से खोले जाने की संभावना
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि ग्रीन गुफा में सीढ़ी एवं पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद इस गुफा को 26 जनवरी से पर्यटकों के लिए खोला जाने की संभावना की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story