धरमपुरा को मिली बड़ी सौगात: विधायक किरण देव ने बनावाई 5.5 मीटर चौड़ी नई सड़क

जगदलपुर के धरमपुरा में सड़क चौड़ीकरण
अनिल सामंत- जगदलपुर। धरमपुरा क्षेत्र के नागरिकों और विद्यार्थियों को लंबे समय से जिस सड़क के चौड़ीकरण का इंतज़ार था, वह अब साकार हो चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सकारात्मक प्रयासों से पल्ली नाका से नवोदय विद्यालय तक की सड़क का विस्तार और मजबूतीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह मार्ग धरमपुरा,चित्रकोट मुख्य मार्ग और नवोदय विद्यालय सहित क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों को जोड़ता है। पहले यह सड़क मात्र 3.75 मीटर चौड़ी थी, जिसके कारण यहां अक्सर जाम,दुर्घटना और आवागमन की समस्या बनी रहती थी। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक किरण सिंह देव के पहल से यह मार्ग 5.5 मीटर चौड़ा और मजबूती से निर्मित किया गया है, जिससे अब वाहनों की आवाजाही सुगमता से हो सकेगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बरसात में होने वाली कीचड़ और गड्ढों से भी मिलेगी निजात
विधायक देव ने कहा कि, यह मार्ग धरमपुरा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क से अब न केवल जाम और दुर्घटना की समस्या दूर होगी, बल्कि बरसात में होने वाली कीचड़ और गड्ढों से भी निजात मिलेगी। वहीं, गर्मी के मौसम में उड़ने वाली धूल से भी अब राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार,सड़क का अंतिम लेयर और किनारों की सफाई का कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विधार्थियो को संकरी सड़क से राहत मिलेगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव कि, पहले विद्यार्थी संकरी सड़क और ट्रैफिक जाम के कारण परेशान रहते थे, लेकिन अब यह नई सड़क उनके लिए सुरक्षित, सहज और आवागमन में राहत मिलेगा। हमारा उद्देश्य हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। यह सड़क धरमपुरा के विकास की गति को और आगे बढ़ाएगी।
धरमपुरा क्षेत्र को मिला विकास का नया मार्ग
पल्ली नाका से नवोदय विद्यालय तक सड़क अब 5.5 मीटर चौड़ी 2 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण। विधायक किरण सिंह देव के प्रयासों से धरमपुरा क्षेत्र को मिला जाम और दुर्घटना से मुक्त सुरक्षित मार्ग। सड़क से विद्यार्थियों, ग्रामीणों और शहरवासियों को सुगम यात्रा की बड़ी सौगात विकास की दिशा में एक मजबूत कदम मिलेगा।
