रजनीश बने जगदलपुर जिला भाजपा के महामंत्री: नरसिंह राव को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बस्तर भाजपा
X

बस्तर भाजपा की नई टीम

शुक्रवार को जगदलपुर जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व के संग घोषित हुई बस्तर भाजपा की नई टीम।

अनिल सामंत- जगदलपुर। लंबे विचार–मंथन के बाद बस्तर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे की नई टीम में 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में चार महिलाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है, जिससे संगठन ने संतुलित और समावेशी नेतृत्व का संदेश दिया है।

नई कार्यकारिणी में युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तथा भाजपा कोषाध्यक्ष के दायित्वों को ईमानदारी से निभाने वाले रजनीश पाणिग्राही को भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिकाओं से अपनी पहचान बना चुके नरसिंह राव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों युवा नेताओं की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला कार्यालय में आतिशबाजी कर नव–नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इनको मिली जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष में ललिता बघेल, नरसिंह राव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, लखीधर बघेल लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को सम्मलित किया गया है। जबकि महामंत्री जैसे अहम पद पर रजनीश पाणिग्राही, परिसराम बेसरा मंत्री में फुलसिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, खितेश मौर्य, किरण सेन, रैतूराम बधेल को जिम्मेदारी दी गई।

प्रदीप देवांगन बनाए गए कोषाध्यक्ष
वहीं कोषाध्यक्ष का दायित्व वरिष्ठ भाजपाई प्रदीप देवांगन को नियुक्त किया गया। जबकि सह कोषाध्यक्ष में बिपिन मालवीय को सम्मलित किया गया। कार्यालय मंत्री में रेहित त्रिवेदी,सह कार्यालय मंत्री राजपाल कसेर,मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी: दिनेश केजी सह प्रभारी सुरेश मिश्रा जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story