इनरव्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पहुंचीं शहर: बोलीं- महिलाओं को शक्तिशाली बनाना जरूरी है

इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मधुस्मिता त्रिपाठी
X

इन्हवील क्लब प्रेसवार्ता

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मधुस्मिता त्रिपाठी का आधिकारिक दौरा जगदलपुर हुआ। उन्होंने यहां महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

अनिल सामंत- जगदलपुर। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मधुस्मिता त्रिपाठी का एक दिवसीय आधिकारिक दौरा शुक्रवार को जगदलपुर में हुआ। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर पत्रकारों के समक्ष क्लब की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, महिलाओं को शक्तिशाली बनाना जरूरी है, ताकि वे अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं ले सकें। उन्हें समाज में समान अवसर और अधिकार मिले। इसी दिशा में इनर व्हील क्लब कार्य कर रहा है। मधुस्मिता त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त किया जा सकता है। इससे वे समाज में पुरुषों के समान योगदान दे सकेंगी। मधुस्मिता ने कहा समूचे विश्व मे 100 देशों में क्लब काम कर रहा है। जिनकी सदस्य संख्या 1 लाख 20 हजार है। छत्तीसगढ़ का बस्तर ओड़िसा जोन में आता है।

क्लब शहर में कम्युनिटी के काम मे जुटी है
क्लब हाल ही में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के प्रतिभा उभारने जगदलपुर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया जिसमें 150 खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया क्लब शहर में कम्युनिटी के काम मे जुटी है। यहां यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण में क्लब का योगदान रहा। एक विधवा महिला को रोजगार सृजन के लिए हाथ ठेला, रसोई गैस उपलब्ध कराया है। तितरगांव स्कूल को क्लब ने गोद लेकर उनके शिक्षा विकास पर कार्य कर रहा है।

तीतिरगांव के बच्चों को 120 कॉपियां और 250 जोड़ी जूते वितरित किया
डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने सबसे पहले इंदिरा स्टेडियम में बोतल बीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शांति नगर वार्ड में एक विधवा महिला को नाश्ते का ठेला प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई। इसके अतिरिक्त अविनाश इंटरनेशनल होटल में तीतिरगांव के बच्चों को 120 कॉपियां और 250 जोड़ी जूते वितरित किए गए।

साथ ही शहर के कुछ लोगों को अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। जगदलपुर की इनर व्हील क्लब अध्यक्ष रेशमा चामड़िया और सचिव प्रीति आज़ाद ने भी वर्ष भर में किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को दी। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यगण,पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story