भारत भ्रमण कर जगदलपुर लौटे बाइकर्स: 8 राज्यों से होते हुए तय किया 7 हजार से अधिक किमी का सफ़र, बस्तर के बारे में बताया

बस्तर के 3 राइडर्स का स्वागत करते हुए नगरवासी
X

बस्तर के 3 राइडर्स का स्वागत करते हुए नगरवासी 

बस्तर के 3 राइडर्स 8 राज्यों की यात्रा तय कर वापस जगदलपुर लौटे आए हैं। वापसी से गदगद शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के 3 राइडर्स गुरुवार को भारत भ्रमण कर लौट आये आए हैं। इस दौरान शहरवासियों ने राइडर्स का भव्य स्वागत किया। इन राइडर्स ने 34 दिन में 8 राज्यों की यात्रा तय कर शांति का संदेश दिया। साथ ही अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ और बस्तर की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के बारे में बताया।

राइडर्स ने पूर्वोत्तर भारत के 7 सिस्टर स्टेट समेत 8 राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम,त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम का भ्रमण किया। वहीं अब ये राइडर्स 7 हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर वापस जगदलपुर पहुंचे हैं। जहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने सफर को लेकर राइडर्स ने बताया कि, उनका उद्देश्य बस्तर और छत्तीसगढ़ के बारे अलग- अलग राज्यों जाकर बताना था।

बस्तर आने का दिया निमंत्रण
राइडर्स ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, बस्तर की पहचान नक्सल से नहीं बल्कि पर्यटन से है। यहां खुबसूरत जंगल, पहाड़, नदी और झरने हैं। जिसे बाहर राज्य के लोग देखने आए ताकि उन्हें बस्तर की वास्तविक छवि से परिचित होने का मौका मिले। आगे बताया कि, उन्होंने बॉर्डर में जाकर शांति का संदेश दिया। साथ ही नार्थ ईस्ट से आये राइडर्स से की मुलाक़ात कर उन्हें बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया है।


आगामी समय में 3 हजार राइडर्स करेंगे भारत भ्रमण
राइडर्स कहा कि, अब बस्तर पूरी तरह से बदल गया है और बेहद खुबसूरत है जिसे देखने के लिए देशभर के लोगों को आना चाहिए। ताकि बस्तर की प्रकृति और संस्कृति से देश के साथ ही दुनियाभर के लोग जुड़ सके। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि, आने वाले दिनों में बस्तर से 3 हजार राइडर्स भारत भर्मण में निकलेंगे ताकि बाहर के अधिक से अधिक पर्यटक बस्तर आ सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story