GST दरों में बदलाव: जायसवाल बोले- इससे आम आदमी को मिलेगी राहत, देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री जयसवाल
कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैकुंठपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, अब खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर कारों तक की कीमत में काफी कमी आएगी, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- जीएसटी दरों में बदलाव देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का भी उद्देश्य रखता है। विशेष रूप से किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। कृषि यंत्रों पर जीएसटी दरों में रियायत दी गई है, जिससे किसान अब ट्रैक्टर, फसल कटाई के उपकरण और अन्य मशीनें सस्ते दामों में खरीद सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इसे सशक्त बनाने की दिशा में अहम फैसला बताया. @ShyamBihariBjp #Chhattisgarh #GSTReforms @KoreaDist pic.twitter.com/PKRrKbMdtL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 8, 2025
किसानों की बढ़ेगी आय- जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि रियायत का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे।
