गोवा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 5 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

5 crore relief
X

गोवा सरकार ने बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

गोवा सरकार ने बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए 5 करोड़ की आर्थिक सहायता दी है। इस सहायता के लिए सीएम साय ने गोवा के सीएम का आभार जताया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए गोवा सरकार ने 5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की है। जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने गोवा सरकार का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी 5 करोड़ की सहायता राशि दी है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजकर मदद का हाथ बढ़ाया था।

सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर लिखा- डॉ. प्रमोद सावंत जी आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।

मप्र सरकार ने भी दी 5 करोड़
छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए एमपी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सीएम राहत कोष में 5 करोड़ की आर्थिक राशि भेजी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी मात्रा में ट्रेन से राहत सामग्री भी भेजी।

पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा दायित्व- सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा था कि, अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात बने हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में हमारा उत्तरदायित्व है कि पडोसी राज्यों की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। हमने मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 5 करोड़ की राशि सीएम फंड में देने का फैसला किया है। इसके अलावा ट्रेन से राहत सामग्री प्रभवित क्षेत्र में पहुंचाई गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story