बिहारी लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीटकर हत्या: लड़की के साथ विवाद होने पर मारपीट करने वाले 6 लोग हिरासत में

उतई थाना क्षेत्रांतर्गत कांट्रेक्टर की पीट- पीटकर हत्या
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से कांट्रेक्टर की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां के उतई थाना क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर की कुछ लोगों ने मिलकर कांट्रेक्टर की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान गंभीर चोंटे आने के कारण मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में फिलहाल 6- 7 लोगों को हिरासत में रखा है उनसे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि, मृतक की पहचान बिहार के गया निवासी राहुल कुमार रजक के रूप में हुई है। मृतक युवक उतई क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर था। बुधवार की रात मृतक का एक लड़की के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सभी आरोपी युवक को बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड में फेंककर भाग गए।
6- 7 लोग हिरासत में
सुबह लेबर कांट्रेक्टर राहुल कुमार रजक मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि, उसके साथ रात्रि में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने जांच की कार्यवाही आगे बढ़ाई और इस मामले में फिलहाल गुरुवार की रात्रि 6- 7 लोगों को हिरासत में लिया। सभी लोगों से मामले में पूछताछ जारी है।
