पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो
X

सड़क हादसे में 3 की मौत

गरियाबंद से बस्तर जा रहे पर्यटकों की स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त। इस दुर्घटना में 3 की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हैं।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से जगन्नाथ पुरी होते हुए बस्तर पहुंचे पर्यटकों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जिनका डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम देवपरसूली थाना पिपरछेड़ी निवासी एक मासूम बच्चे समेत 13 पर्यटक 28 जनवरी को स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 23 पी 1719 में सवार होकर विशाखापटनम से जगन्नाथपुरी होते हुए 2 फरवरी को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। यहां दर्शन उपरांत 3 फरवरी को बारसूर घुमने के बाद चित्रकोट के लिए आ रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस
इसी दौरान रात लगभग 9 बजे तेज रफ्तार वाहन मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मेण्ड्री के करीब कहुआ के पेड़ से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस लोहण्डीगडा अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को घोषित कर दिया।

मेंदरीगुमड़ जलप्रपात के पास हुआ हादसा
मारडूम थाना टीआई डेमनलाल भूरिया ने कहा कि, बारसूर से चित्रकोट की ओर आ रहे पर्यटकों की वाहन मंगलवार रात मेंदरीगुमड़ जलप्रपात के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्काल सभी घायलों को उपचार की व्यवस्था की गई, लेकिन अधिक चोट आने से तीन की मौत हो गई। छह घायलों को मेकाज व लोहण्डीगुड़ा अस्पताल में उपचार जारी है।

इनकी हुई मौत
रूपेन्द्र नेताम पिता हेम सिंग नेताम 22 वर्ष, खिलेश्वर नेताम पिता हीरालाल नेताम 19 वर्ष दोनो निवासी देव परसूली तथा रामरतन ठाकुर पिता सेवक राम 19 वर्ष निवासी विजयपुर छुरा की शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story