गरियाबंद में बड़ा समर्पण अभियान: उदंती एरिया कमांडर, सचिव के साथ 7 नक्सली 5 हथियारों के साथ निकले जंगलों से

7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
X

उदंती एरिया के 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए निकले

उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना के साथ 7 नक्सली समर्पण करने के लिए जंगल से जिला मुख्यालय गरियाबंद की ओर निकल पड़े हैं। इनके पास 5 हथियार मौजूद हैं।

अश्वनी सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में चल रहे व्यापक अभियान के चलते नक्सलियों के सरेंडर करने का क्रम बड़े पैमाने पर चालू है। इसी क्रम में शुक्रवार को गरियाबंद जिले में बडा़ समर्पण होने जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद, धमतरी के साथ ओडिशा के नुवापाड़ा डिविजन में सक्रिय रहे उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगलों से निकल गए हैं।

समर्पण के लिए निकले नक्सलियों में उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख रूपये के ईनाम घोषित हैं। इनके साथ कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश पर 5-5 लाख के ईनाम घोषित हैं।

इनके पास है एसएलआर, इंसास जैसे हथियार
इन बड़े नक्सलियों के साथ 1 लाख की ईनामी कांती भी समर्पण करने के लिए जंगल से निकले हैं। इनके पास 1 एस एल आर, 3 इंसास, एक सिंगल शॉट हथियार मौजूद हैं।

इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज एवं गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा पुलिस लाइन गरियाबंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। यह आत्मसमर्पण जिला पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो गरियाबंद क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story